Skip to main content

रोचक जानकारी 13

1. अर्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते। अगर कुत्ते भौंके तो मालिक को जेल हो सकती है।

2. वाशिंगटन के बेलिंगघम में किसी महिला द्वारा नाचते समय तीन कदम पीछे लेना गैर कानूनी है।

3. इटली के कैपरी में शोर करने वाले जूते और चप्पल बैन हैं।

4. सिंगापुर में Chewing gum चबाना बैन है।

5. क्या आपको पता है कि उथाह में हर किसी को कजिन से शादी कर लेने की आजादी है लेकिन 65 साल की उम्र के बाद। माना जाता है कि उस उम्र में आपका फैसला गलत तो नहीं होगा।

6. क्या आपको पता है कि अगर स्पेन में स्लिपर पहन कार वाहन चलाते हैं तो इसके लिए आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

7. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

8. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।

9. Birmingham, Alabama के चर्च में रात को कोई “सेक्स” नहीं कर सकता।

10. वेस्ट वर्जीनिया में ट्रेन में सफर के दौरान झपकी लेना गैरकानूनी है।

11. मिशिगन में कोई भी व्यक्ति बच्चों और महिलाओं के सामने शपथ नहीं ले सकता है।

12. Bolivia में शादी शुदा औरतों को एक ग्लास से ज़्यादा वाइन पीने की इजाज़त नहीं दी जाती।
13. मिस्र में एक अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर कोई पति अपने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखता है और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर देता है तो उस हत्या को उतना बड़ा अपराध नहीं माना जाता।

14. कोलंबिया में दुल्हन की माँ के सामने “सुहागरात” मनाई जाती है।

15. माल्टा और लेबनान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर लड़की को अगवा करने उससे शादी कर लेता है तो उसका अपराध खारिज हो जाता है। हलांकि कि इस तरह की शादी में शर्त ये होती है कि 5 साल से पहले तलाक नहीं ली जा सकती है।

16. कंसास में नंगे हाथों किसी मछली को पकड़ना मना है।

17. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

18. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।

19. वाशिंगटन में रविवार को रजाई गद्दे नहीं खरीदे जा सकते हैं।

20. अमेरिकी प्रांत मिसूरी में लोगों को शेविंग करने से पहले परमिट लेना जरुरी है।

21. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि “मैं एक एक्टर हूं”, तो ये गैरकानूनी है।

22. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

23. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

24. कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां महिलाएं किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकतीं। खासकर तैराकी की तो सख्‍त मनाही है।

25. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

26. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।

27. थाईलैंड में बगैर “अंडरवियर” पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

28. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।
29. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।

30. अमेरिकी प्रांत लुइसियाना में शाम ढलने के बाद छिपकली पकड़ना गैरकानूनी है।

31. मियामी में किसी जानवर की नकल करना कानूनन अपराध है।

32. जॉर्जिया के अटलांटा में जिराफ को टेलीफोन या बिजली के खंभे में बांधना कानूनन जुर्म माना जाता है।

33. वर्जिनिया में बिना जूते पहने कार चलाना अपराध माना जाता है।

34. कुछ देशों में महिलाएं फैशन मैगजीन नहीं पढ़ सकती हैं।

35. कई देश तो ऐसे है जहाँ महिला बार्बी डाॅल भी नही खरीद सकती।

36. पेन्सिलवेनिया में पुरुष अपनी पत्नी की लिखित सहमति के बगैर “एल्कोहल” नहीं खरीद सकते हैं।

37. यमन में महिलाओं की गवाही आधी मानी जाती है जब तक उन्हें किसी पुरुष का समर्थन न हो। उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता।

38. वीडियो गेम खेलना यूनान में अपराध है। 2002 में सरकार ने गैम्बलिंग, इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मशीनों पर प्रतिबंध लगा दिया। वहां इंसान द्वारा बनाई गई मनोरंजन की इलेक्ट्रॉनिक चीजें नापसंद की जाती हैं।

39. टेक्सॉस में किसी दूसरे व्यक्ति की गाय का दूध निकालना गैरकानूनी है।

40. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।

Comments

Popular posts from this blog

जो होगा अच्छा होगा

एक आदमी की नई नई शादी हुई और वो अपनी पत्नि के साथ वापिस आ रहे थे! रास्ते में वो दोनों एक बडी झील को नाव के द्वारा पार कर रहे थे, तभी अचानक एक भयंकर तूफ़ान आ गया ! वो आदमी वीर था लेकि...

सबकुछ परमात्मा पर छोड़ दो

एक पुरानी सी इमारत में वैद्यजी का मकान था। पिछले हिस्से में रहते थे और अगले हिस्से में दवाख़ाना खोल रखा था। उनकी पत्नी की आदत थी कि दवाख़ाना खोलने से पहले उस दिन के लिए आवश्यक सामान एक चिठ्ठी में लिख कर दे देती थी। वैद्यजी गद्दी पर बैठकर पहले भगवान का नाम लेते फिर वह चिठ्ठी खोलते। पत्नी ने जो बातें लिखी होतीं, उनके भाव देखते , फिर उनका हिसाब करते। फिर परमात्मा से प्रार्थना करते कि हे भगवान ! मैं केवल तेरे ही आदेश के अनुसार तेरी भक्ति छोड़कर यहाँ दुनियादारी के चक्कर में आ बैठा हूँ। वैद्यजी कभी अपने मुँह से किसी रोगी से फ़ीस नहीं माँगते थे। कोई देता था, कोई नहीं देता था किन्तु एक बात निश्चित थी कि ज्यों ही उस दिन के आवश्यक सामान ख़रीदने योग्य पैसे पूरे हो जाते थे, उसके बाद वह किसी से भी दवा के पैसे नहीं लेते थे चाहे रोगी कितना ही धनवान क्यों न हो। एक दिन वैद्यजी ने दवाख़ाना खोला। गद्दी पर बैठकर परमात्मा का स्मरण करके पैसे का हिसाब लगाने के लिए आवश्यक सामान वाली चिट्ठी खोली तो वह चिठ्ठी को एकटक देखते ही रह गए। एक बार तो उनका मन भटक गया। उन्हें अपनी आँखों के सामने तारे चमकते हुए नज़र आए किन्त...

इरादा पक्का होना चाहिए

"युवा समाज सुधारक संघ" *ek ek point dhayaan se pado* *Quote 1 .* जब लोग आपको *Copy* करने लगें तो समझ लेना जिंदगी में *Succes s* हो रहे हों. *Quoted 2 .* कमाओ…कमाते रहो और तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे. *Quote 3 .* जिस व्यक्ति के सपने...