1. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक वोट से यह निर्णय लिया कि ‘हिंदी’ ही भारत की राजभाषा होगी।
2. भारत में सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. यहां 10 या 15 भाषाएं नहीं बल्कि पूरी 461 भाषाएं बोली जाती है, पर इनमें से 14 विलुप्त हो गईं.
3. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है. देश के 77% लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं.
4. हिंदी भाषा के बारे में एक अच्छी बात यह भी है कि आप किसी शब्द को बिल्कुल ऐसे ही लिखोगे जिस तरह उसे बोलते हो।
5. देश में हर पांच में से एक व्यक्ति Internet को हिंदी में चलाना पसंद करता है।
6. हिंदी भाषा को अनुच्छेद 343 के अंतर्गत देवनागरी लिपि में 1950 में राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया।
7. हिंदी के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि हिंदी मूलत: फारसी भाषा का शब्द है।
8. अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण हैं।
9. हिंदी भाषा में कोई ऐसा Article नही है जैसे English में ‘the’ और ‘a’ है।
10. हिंदी की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।
11. 366,000,000 लोगों के लिए हिंदी ‘मातृभाषा’ है वहीं इस भाषा को कुल 487,000,000 लोग उपयोग करते हैं।
12. आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि हिंदी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना भी ग्रासिन द तैसी, एक फ्रांसीसी लेखक ने की थी।
13. 1977 में विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिंदी में संबोधित किया।
14. हिन्दी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले हिंदी अखबार ही है। उन्होंने अंग्रेजी, अरबी और फारसी भाषा के शब्दो को जान-बूझकर अखबारों में ठूंसकर उन्हें प्रचलन में ला दिया।
15. ‘नमस्ते’ शब्द हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला शब्द है।
Comments
Post a Comment