Skip to main content

रोचक जानकारी 16

आज के दौर में देखने को मिलता है कि बहुत से लोग मोटापे के शिकार हैं। आज के समय में मोटापा कोई मामूली चीज़ ना रहकर भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है। हममें से कितने ही लोग ऐसे हैं जो मोटापे से ग्रषित हैं और फिर से पहले की तरह पतले होना चाहते हैं। कुछ लोग तो मोटापे की वजह से हीन भावना का शिकार हो जाते हैं वहीँ कुछ लोगों का आत्मविश्वास कम होने लगता है। देखा जाये तो मोटापा एक genetic प्रॉब्लम भी हैं मतलब अगर आपके पेरेंट्स को भी मोटापा था तो काफी उम्मीद है कि आप भी इसके शिकार होंगे।

अगर आप सच में मोटापे से दूर रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको काफी कुछ त्याग करना होगा। अपना फेवरेट खाना पिज़्ज़ा, बर्गर और आइसक्रीम आदि को बंद करना होगा और हरी सब्जियों को खाना होगा जो शरीर को सम्पूर्ण आहार प्रदान करती हैं। इसके साथ ही साथ आपको कुछ exercise भी करनी पड़ेगी और थोड़ा सब्र रखिये फिर वो दिन दूर नहीं जब आप भी फ़िल्मी हीरो हीरोइनों की तरह स्लिम और स्मार्ट दिखेंगे।

क्यों होते हैं हम मोटापे का शिकार-

1. मोटापा बढ़ने की main वजह है पाचन क्रिया का सही ना होना। आपने अपने आस पास कई लोगों को देखा होगा जो आपसे बहुत ज्यादा खाते हैं लेकिन फिर भी पतले हैं जबकि आप थोड़ा खाने पर भी मोटापा महसूस करते हैं ये सब आपके शरीर की पाचन क्रिया पर निर्भर है।

2. वंशानुगत- मोटापा ऐसे बीमारी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को अपना शिकार बनाती है। अगर आपके माता या पिता मोटे हैं तो निश्चित तौर पर ये बीमारी आपको भी होने के पूरे चांस हैं। लेकिन थोड़े संयम से इसे दूर किया जा सकता है।

3. जॉब या व्यापार- अगर आपकी जॉब या नौकरी के दौरान आपको घंटो बैठना पड़ता है तो आप मोटापे का शिकार आसानी से बन जायेंगे क्यूंकि लगातार घंटों बैठने से पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो पाती।

4. बहुत ज्यादा खाना- अगर आप बहुत ज्यादा खाते हैं तो भी ये आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है
5 . बैठने का तरीका- अगर आपको नौकरी या काम के दौरान काफी देर बैठे रहना पड़ता है तो सही तरीके से बैठें अगर आपका बैठने का तरीका गलत है तो इसका आपकी सेहत पे बहुत दुष्प्रभाव पड़ेगा।

6. चिंता या तनाव- ये भी एक मोटापा बढ़ने की मुख्य वजह है जो लोग तनावग्रस्त रहते हैं उनके पेट पे चर्बी बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं।

मुख्य फल जो मोटापा घटाने में मदद करते हैं –

कोशिश करिये कि खाने में ज्यादा से ज्यादा ताजा सब्जियाँ खाएं, बर्गर पिज्जा जैसी चीज़ों से परहेज ही करें। कुछ फल हैं जिनके लगातार सेवन से आप अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं और काफी हद तक घटा भी सकते हैं-

सेब – रोजाना दो या तीन सेब खाना आपके मोटापे को कंट्रोल रखेगा इसके साथ और भी कई बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। मोटापे के शिकार लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेब का सेवन करना चाहिए।

बादाम – बादाम में विटामिन -इ की मात्रा बहुत ज्यादा होती है लगातार बादाम खाने से आपकी भूख काफी कंट्रोल होगी जिससे मोटापा घटेगा।

हरी पत्तेदार सब्जी- हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी काम होती है और fiber की मात्रा ज्यादा होती है। आप रोज खूब हरी सब्जियां खाइये।

खीरा- खीरा ऐसी सब्जी है जिसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कैलोरी की मात्रा काम होती है जिससे आपके शरीर में कैलोरी नहीं बढ़ती।

तरबूज- ये एक ऐसा फल है जिसमें 80% पानी होता है और कैलोरी ना के बराबर होती हैं।

फली Beans- फलियाँ सब्जियों अच्छी हैं, ये मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और पाचन क्रिया को अच्छा करती है। आप फलियों सलाद रूप खा सकते हैं या फिर उबालकर भी खा सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

वृक्षो की कहानी।

यह वीडियो सत्य का स्वरूप है। हमारा जीवन अब एसे ही नष्ट हो रहा है। हमें बृक्ष अधिक से अधिक लगाने की अती आवश्यकता है। हमें वृक्ष लगाने में  रूचि लेनी चाहिए। -सुबोध चौहान चांदपुर

वैदिक ज्ञान

*इसे पड़े और सेव कर सुरक्षित कर लेवे। वाट्सअप पर ऐसी पोस्ट बहोत कम ही आती है।👇* विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियो का अनुसंधान ) ■ क्रति = सैकन्ड का  34000 वाँ भाग ■ 1 त्रुति = सैकन्ड का 300 वाँ भाग ■ 2 त्रुति = 1 लव , ■ 1 लव = 1 क्षण ■ 30 क्षण = 1 विपल , ■ 60 विपल = 1 पल ■ 60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट ) , ■ 2.5 घड़ी = 1 होरा (घन्टा ) ■ 24 होरा = 1 दिवस (दिन या वार) , ■ 7 दिवस = 1 सप्ताह ■ 4 सप्ताह = 1 माह , ■ 2 माह = 1 ऋतू ■ 6 ऋतू = 1 वर्ष , ■ 100 वर्ष = 1 शताब्दी ■ 10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दी , ■ 432 सहस्राब्दी = 1 युग ■ 2 युग = 1 द्वापर युग , ■ 3 युग = 1 त्रैता युग , ■ 4 युग = सतयुग ■ सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग = 1 महायुग ■ 76 महायुग = मनवन्तर , ■ 1000 महायुग = 1 कल्प ■ 1 नित्य प्रलय = 1 महायुग (धरती पर जीवन अन्त और फिर आरम्भ ) ■ 1 नैमितिका प्रलय = 1 कल्प ।(देवों का अन्त और जन्म ) ■ महाकाल = 730 कल्प ।(ब्राह्मा का अन्त और जन्म ) सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र यही है। जो हमारे देश भारत में बना। ये हमारा भारत जिस पर हमको गर्व है

सामान्य ज्ञान

"युवा समाज सुधारक संघ" "1. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है। - सिलोन 2. उत्तरांचल का पुराना नाम है। - उत्तराखंड 3. सात पहाड़ियों का नगर कहलाता है। - रोम 4. हैदराबाद किस नदी के पास बसा है। - मूसी नदी 5. लूनी नदी के पास कौनसा शहर बसा हुआ है। - अजमेर 6. उज्जैन किस नदी के तट पर स्थित है। - क्षिप्रा 7. हवा वाला शहर कहलाता है। - शिकागो 8. लाहौर किस नदी के किनारे पर बसा हुआ है। - रावी नदी 9. तंबाकू मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है। - 1 जनवरी को 10. विश्व श्रमिक दिवस (मई दिवस) कब मनाया जाता है। - 1 मई 11. किताब-उल-रेहला (सफरनामा) ग्रंथ की रचना किसने की। - इब्नबतूता 12. प्रिंस ऑफ पिल्ग्रिम्स (तीर्थयात्रियों का राजकुमार) कहलाता है। - ह्वेनसांग 13. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। - मैग्स्थनीज 14. हिंदी हिंदू हिंदुस्तान का नारा किसने दिया था। - भारतेंदु हरिश्चंद्र 15. भारतीय वायु सेना में सेना प्रमुख कौन होता है। - एयर चीफ मार्शल 16. नौ सेना प्रमुख कहलाता है। - एडमिरल 17. थल सेना प्रमुख कहलाता है। - जनरल 18. अमेरिका में दासता